Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

स्लिम हो गयी प्रीति जिंटा

preeti zinta slim

2 सितम्बर 2012

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रीति जिंटा का व्यस्त शूटिंग कार्यक्रम उनके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। प्रीति का कहना है कि उनका वजन काफी घट गया है और वह खुद को दुबला महसूस कर रही हैं। प्रीति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मैंने अपना वजन किया और सोचिए क्या हुआ! मैं अपने जीवन में कभी भी इतनी दुबली नहीं हुई...दो वर्षो में दस किलो वजन घटा है।"


प्रीति इस वक्त प्राग में अपने निर्माण में बन रही पहली फिल्म 'इश्क इन पेरिस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह वर्ष 2008 में आई 'हीरोज' में आखिरी बार पूर्ण भूमिका में नजर आईं थी।


37 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने एक दशक लम्बे करियर में मिले समर्थन के लिए अपने चाहने वालों का धन्यवाद भी किया है।


उन्होंने लिखा, "मैं प्यार, समर्थन और सहयोग के लिए आप सभी का शुक्रिया अदा करती हूं। आप लोगों ने मुझे प्रेरित किया।"


'दिल चाहता है', 'कोई मिल गया', 'कल हो ना हो' और 'वीर-जारा' प्रीति की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं।


 

More from: samanya
32582

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020