Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

PM परमाणु-सुरक्षा शिखर सम्मेलन के लिए सियोल रवाना

nuclear safety summit, prime-minister off to seoul for nuclear safety summit

24 मार्च  2012
 
नई दिल्ली |  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को 26-27 मार्च को सियोल में होने वाले परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। इससे पहले वह दक्षिण कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में सिंह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित विश्व के 57 अन्य नेताओं के साथ शिरकत करेंगे। शिखर सम्मेलन में परमाणु आतंकवाद से उपजे वैश्विक खतरे व आतंकवादियों को संवेदनशील परमाणु सामग्री व प्रौद्योगिकी तक पहुंचने से रोकने के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर चर्चा होगी।

अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान सिंह दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली म्युंग-बाक से साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की चर्चा करेंगे। दोनों देश वीजा जारी करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। दोनों की मुलाकात के बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री दक्षिण कोरियाई कम्पनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ)के साथ 26 मार्च की सुबह मुलाकात करेंगे।

More from: samanya
30008

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020