Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एक और चेलजिंग रोल में प्रियंका, भंसाली की फिल्म में बनेंगी मैरीकॉम

priyanka chopra s will see maricom role

28 नवंबर 2012


मिस वर्ल्ड और स्टार प्रियंका चोपडा की अगर फिल्मों की बात की जाये तो प्रियंका ने अब तक जो भी किरदार निभाये हैं। वो लीक से हटकर हैं और प्रियंका अपने हर किरदार में जान डाल देती हैं। और जो भी रोल प्रियंका करती है वो रोल दर्शको के दिलों पर अलग ही छाप छोडता हैं। अभी हाल ही में प्रियंका की फिल्म बर्फी आयी जिसमें प्रियंका ने अपनी ग्लैमरस ईमेज से हटकर आटिज्म पीडित लडकी का  रोल निभाया था जो की काफी चेलजिंग था और लोकप्रिय हुआ। इससे पहले प्रियंका ने ऐतराज, मुझसे शादी करोगी, फैशन, सात खून माफ, डॉन, दोस्ताना जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है।


खास बात यह है कि प्रियंका जल्द ही ओलंपिक विजेता मैरीकॉम की भूमिका में नजर आ सकती हैं। खबर है की संजय भंसाली मैरीकॉम के ऊपर फिल्म बना रहे हैं। जिसके लिये वो प्रियंका चोपडा को लेना चाह रहे थे। और प्रियंका ने इस फिल्म के लिये हां भी कर दी।  फिल्म की कहानी मैरीकॉम की जिन्दगी पर ही आधारित होगी। खबर यह भी है कि फिल्म में मैरीकॉम के रोल के लिये प्रियंका को कडी मेहनत करनी होगी। और प्रियंका इस रोल के लिये मैरी कॉम से ट्रेनिंग लेने वाली हैं। साथ ही मैरीकॉम ने इस बात के लिये हामी भी भर दी है। फिल्म की की शूटिंग जनवरी में शुरू हो जायेगी। जो भी हो प्रियंका इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित होगीं। अब इस फिल्म का नाम क्या होगा इस बारें में कोई खबर नहीं है। लेकिन प्रियंका को मुक्केबाजी करते देखने काफी दिलचस्प होगा।

More from: samanya
33898

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020