Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'मिलन टॉकीज' को लेकर प्रियंका अनजान

priynka-chopara-bollywood-31082013
31 अगस्त 2013
मुंबई|
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 'मिलन टॉकीज' में उनके होने की खबरों से अनभिज्ञता जताई है। प्रियंका कहती हैं कि वह नहीं जानती कि फिल्म के साथ क्या हो रहा है। यह कहा गया है कि तिग्मांशु धूलिया निर्देशित इस फिल्म में 31 वर्षीया प्रियंका अभिनेता शाहिद कपूर के साथ अभिनय करेंगी। फिल्म का निर्माण एकता कपूर करेंगी।

प्रियंका ने कहा, "मैं नहीं जानती हूं कि 'मिलन टॉकीज' के साथ क्या हो रहा है। मैंने अभी तक एकता से बात नहीं की है। एकता और तिग्मांशु ने डेढ़ साल पहले पटकथा पर बात की थी उसके बाद मैं नहीं जानती कि फिल्म का क्या हुआ। मुझे फिल्म पर अभी उनसे विचार-विमर्श करना बाकी है।" 

इस बीच अभिनेत्री मेगास्टार अमिताभ बच्चन की 1973 की 'जंजीर' के इसी नाम से बनने वाले रीमेक में दिखेंगी। अपूर्व लखिया निर्देशित यह फिल्म छह सितंबर को रिलीज होगी।

फिल्म में दक्षिण के अभिनेता राम चरन तेजा मुख्य भूमिका में हैं।
More from: Khabar
35082

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020