Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पुतिन आधिकारिक दौरे पर चीन पहुंचे

putin reached in china on official vist

5 जून 2012

बीजिंग । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के आधिकारिक दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंचे।

चीनी मीडिया में जारी रिपोर्ट अनुसार, पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की यहां आयोजित बैठक में भी बुधवार और गुरुवार को हिस्सा लेंगे।

पुतिन, चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ के साथ बातचीत करेंगे और उसके बाद दोनों नेता पत्रकारों से मुखातिब होंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव के हवाले से कहा है कि दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं।

लावरोव ने कहा कि रूस और चीन के अधिकारी दोनों देशों के सम्बंधों पर एक संयुक्त आधिकारिक परिपत्र पर हस्ताक्षर करेंगे, जबकि उद्यमी कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार पिछले वर्ष के 83.5 अरब डॉलर से बढ़ाकर 2015 तक 100 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके पहले पुतिन ने पिछले वर्ष अक्टूबर में प्रधानमंत्री के रूप में बीजिंग का दौरा किया था।


 

More from: Videsh
31051

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020