Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राजन संयुक्त राष्ट्र सीएलसीएस में पुन : निर्वाचित

rajan elected in united nation clcs

7 जून 2012

संयुक्त राष्ट्र। भारतीय उम्मीदवार डॉ. एस. राजन एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र के 'कमीशन ऑन द लिमिट्स ऑफ द कांटिनेंटल शेल्फ' (सीएलसीएस) के लिए निर्वाचित हो गए हैं। राजन का चुनाव 2012 से 2017 तक पांच साल के लिए किया गया है।

इस एशिया-प्रशांत समूह की पांच सीटों के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव में थे। राजन बुधवार को 'स्टेट पार्टीज टू द यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ द सी' (यूएनसीएलओएस) की बैठक में पहले ही दौर में 161 में से 112 वोट हासिल कर चुन लिए गए।

वर्तमान में वैज्ञानिक राजन गोवा में राष्ट्रीय अंटार्कटिक एवं महासागर अनुसंधान केंद्र में कार्यरत हैं। वह जून 2007 से ही कमीशन के सदस्य हैं।

उन्हें समुद्री भूभौतिक सर्वेक्षणों व सम्बंधित मुद्दों पर विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने महाद्वीप का बाहरी आकार-आकृति निर्धारित करने के क्षेत्र में भी काम किया है।

उन्होंने ध्रुवीय विज्ञान पर व इंटीग्रेटेड ओशन ड्रिलिंग प्रोग्राम (आईओपीडी) जैसे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सहयोग कार्यक्रम विकसित करने में भी काफी रुचि दिखाई है।

रंजन ने कई तकनीकी व व्यवसायिक पर्चे लिखे हैं। मरीन जियोलॉजी, जियोफिजिक्स, जियो-डायनेमिक्स, जियो-मेग्नेटिक्स, ओशनोग्राफी व हाइड्रोग्राफी से सम्बद्ध कई पत्रिकाओं में उनके पत्र प्रकाशित हुए हैं।

 

More from: Videsh
31098

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020