Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इफ्फी का उद्घाटन करेंगे रजनीकांत

rajanikant-bollywood-07102013
7 अक्टूबर 2013
पणजी|
सुपरस्टार रजनीकांत को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। एक आयोजक ने सोमवार को बताया कि समारोह नवंबर में आयोजित किया गया है। राज्य में फिल्मोत्सवों का आयोजन करने वाली संस्था एंटरटेंमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (इएसजी) के उपाध्यक्ष विष्णु वाघ ने कहा कि रजनीकांत इस साल इफ्फी का विशेष आकर्षण हो सकते हैं।

वाघ ने आईएएनएस को बताया, "हमने उन्हें निमंत्रण भेजा है और उनकी तरफ से जवाब आने का इंतजार कर रहे हैं। उनका शामिल होना समारोह के लिए गौरव की बात होगी।"

रजनीकांत (62) अपनी फिल्मों में निभाई गई भूमिकाओं के लिए भारतीय सिनेमा के महान कलाकारों में गिने जाते हैं। पिछले दिनों अभिनेता शाहरुख खान ने भी अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का एक गीत उन्हें समर्पित किया था।

रजनी की हालिया फिल्म 'एंथीरान' की शूटिंग भी गोवा में हुई थी, जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय उनकी सह-कलाकार थीं।

वाघ ने कहा कि ईएसजी अक्टूबर के अंत तक रजनीकांत के जवाब की प्रतीक्षा करने के लिए तैयार है। महोत्सव 20 नवंबर से शुरू होने वाला है।

गोवा 2004 से हर साल इफ्फी का आयोजन करता आ रहा है। बीते साल अभिनेता अक्षय कुमार महोत्सव के मुख्य अतिथि थे।
More from: Khabar
35365

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020