Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रजनीकांत की 'लिंगा' का लांच

rajinikanth-bollywood-02052014
2 मई 2014
मैसूर|
सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत तमिल फिल्म 'लिंगा' यहां शुक्रवार को अक्षय तृतीया के मौके पर पूजा-पाठ के साथ आधिकारिक तौर पर लांच किया गया। लांच के मौके पर फिल्म के निर्देशक के.एस. रविकुमार के साथ रजनीकांत भी मौजूूद थे।

फिल्म का लांच प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर के परिसर में हुआ। सफेद धोती और कमीज में आए रजनी के साथ उनके मित्र और कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टर अंबरीश और उनकी पत्नी सुमलता भी थीं।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म का आधिकारिक रूप से लांच हो चुका है और फिल्म की नियमित शूटिंग कुछ दिनों में शुरू होने की संभावना है।"

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और अनुष्का शेट्टी प्रमुख नायिका की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में संगीत दो ऑस्कर जीतने वाले संगीतकार ए.आर. रहमान का होगा।
More from: samanya
36754

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020