Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'ये है आशिकी' में दिखेंगे राजकुमार यादव

rajkumar-yadav-bollywood-17102013
17 अक्टूबर 2013
मुंबई|
फिल्म अभिनेता राजकुमार टीवी कार्यक्रम 'ये है आशिकी' में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वह इसमें अपनी आगामी फिल्म 'शाहिद' में निभाए गए अधिवक्ता के किरदार जैसे ही दिखेंगे। राजकुमार ने एक बयान में कहा, "यह बेहद शानदार अनुभव था। टीम में सबके संग बहुत अच्छा समय बीता। टीम बेहतरीन थी और वास्तव में उन्होंने मेरा काम आसान बना दिया।"

उन्होंने कहा, "मैंने 'ये है आशिकी' की कुछ कड़िया देखी हैं और यह अद्भुत है। जिस किस्म का काम वे कर रहे हैं और जिस तरह की कहानियां दिखा रहे हैं, वे बहुत हटकर हैं।"

फिल्म 'शाहिद' में राजकुमार के सह-अभिनेता प्रभलीन संधू भी इस कार्यक्रम की कड़ी में एक महत्वपूर्ण किरदार में दिखेंगे। यह कड़ी बिंदास चैनल पर रविवार को प्रसारित होगी।

इस कड़ी में अभिनेता शक्ति अरोड़ा और अनुप्रिया कपूर प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगे।

'ये है आशिकी' के प्रस्तोता विक्रांत मैसी हैं।
More from: samanya
35405

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020