Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रितिक की जगह 'पानी' करेंगे रणवीर कपूर

ranbeer will do pani to hrithik place

16 जुलाई 2012

मुंबई। प्रख्यात निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर का महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'पानी' अब पूरा हो सकता है। सूचना है कि इस फिल्म के लिए रणवीर कपूर को ले लिया गया है।

रणवीर कपूर के लिए शेखर के साथ काम करना बड़ा अनुभव साबित हो सकता है। लेकिन, पानी से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर यह है कि शेखर ने रितिक की छुट्टी कर रणवीर को साइन किया है।

सूत्रों की मानें तो शेखर ने राजस्थान में एक फिल्म की शूटिंग देखते हुए अपना मन बदला। शेखर कपूर राजस्थान गए थे जहां रणबीर दीपिका के साथ आयान मुखर्जी की फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। लेकिन स्क्रिप्ट तैयार नहीं होने से उन्होंने फिल्म के लिए मना कर दिया।

रणबीर ने 'पानी' की स्क्रिप्ट में रुचि दिखाई। शेखर ने पूरी स्क्रिप्ट बताने के बाद उन्हें मुख्य रोल का प्रस्ताव दे दिया। पहले इस रोल के लिए विवेक को लेने की बात हो रही थी।

वैसे,अभी भी औपचारिक तौर पर पानी की मुख्य भूमिका के बारे में किसी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

More from: samanya
31865

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020