Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बर्फी' को लेकर काफी उत्साहित हैं रणबीर कपूर

ranbir kapoor excited about barfi

  
13 सितम्बर 2012

गुड़गांव।  बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि अगर उनकी आने वाली फिल्म 'बर्फी!' को लोग बड़ी तादाद में सिनेमाघरों में देखने जाते हैं, तो यह सबसे बड़ा पुरस्कार होगा। बीते वर्ष रणबीर फिल्म 'रॉकस्टार' में प्रेम में ठुकराए गए गायक की अपनी भूमिका के लिए पुरस्कार समारोहों में छाए रहे थे और समीक्षकों की माने तो वह 'बर्फी!' में अपनी मूक-बधिर लड़के की भूमिका से ऐसा फिर से दोहरा सकते हैं।


फिल्म से अपनी उम्मीदों के बारे में बात करते हुए रणबीर ने बताया, "जब आप पुरस्कार जीतते हैं, तो अच्छा महसूस होता है। लेकिन 'बर्फी!' के लिए मैं सोचता हूं कि लोग बड़ी संख्या में इसे देखने जाएं। अगर दर्शक इसे देखेंगे, तो यह हिट होगी और बहुत पैसा कमाएगी। मैं समझता हूं कि यह किसी को मिलने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है।"


29 वर्षीय रणबीर ने कहा, "फिल्म पर काम करना मस्ती भरा रहा क्योंकि इसमें एक भी सम्वाद नहीं था। अनुराग बसु इसके निर्देशक हैं और मैं उनके साथ काम करने के लिए हमेशा से उत्सुक था।"


'बर्फी!' शुक्रवार को प्रदर्शित होगी। इसमें प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी क्रूज भी नजर आएंगी।

 

More from: samanya
32790

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020