Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रियंका, रणबीर होंगे 59वें फिल्म फेयर पुरस्कारों के प्रस्तोता

ranveer-kapoor-with-prinka-07012014
7 जनवरी 2014
मुंबई|
अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 59वें फिल्मफेयर पुरस्कारों के सह प्रस्तोता होंगे। 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर प्रियंका कार्यक्रम को लेकर काफी घबराई हुई हैं। प्रियंका (31) ने सोमवार को फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "फिल्मफेयर पुरस्कार अपने आप में एक अलग और बड़ा अनुभव है। मेरे लिए यह पहला मौका है, जब मैं कार्यक्रम की सहप्रस्तोता हूं। मैं बेहद घबराई हुई हूं।"

प्रियंका और रणबीर कार्यक्रम में मजेदार और मनोरंजक तरीके से भारतीय सिनेमा के भविष्य की झलक पेश करेंगे।

प्रियंका ने कहा, "मुझे तो ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन रणबीर और मैंने काफी मेहनत की है कि आपको भविष्य के भारतीय सिनेमा की झलक दिखा सकें, जैसा हम इसे सोचते हैं। यह थोड़ा पागलपन भरा और मस्तीभरा होगा। यह बेहद मजेदार कार्यक्रम होने वाला है।"

प्रियंका ने कहा, "अभी तक बहुत ही कम लड़कियों ने पुरस्कार शो की मेजबानी की है। लेकिन हां, आपके ऊपर बहुत दबाव होता है, क्योंकि फिल्मफेयर पुरस्कार हमेशा से एक मनोरंजक और मजेदार कार्यक्रम होता है। इसका अपना एक स्तर है, जो दर्शकों ने तय किया है, रणबीर की भी इसमें भागीदारी है।"

उन्होंने आगे कहा, "चाहे वह शाहरुख खान हों, सैफ अली खान हों, रणबीर कपूर या इमरान खान हों, जितने भी लोग इस कार्यक्रम के प्रस्तोता रहे हैं, उन्होंने इसका स्तर बना कर रखा है। तो यह रोमांचक भी है और थोड़ा डरावना भी।"

उल्लेखनीय है कि 59वां फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह 24 जनवरी को मुंबई में यश राज फिल्म्स स्टूडियो में आयोजित किया जाना है।
More from: Khabar
36002

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020