Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रणबीर की हीरोइन बनेंगी प्रियंका

ranvir-priyanka-07082013
7अगस्त 2013
मुंबई।
'बर्फी' फिल्म की रणबीर-प्रियंका की जोड़ी जल्दी ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। खबर है कि फिल्म 'जग्गा जासूस' में प्रियंका रणबीर के अपोजिट काम करेंगी। जग्गा जासूस रणबीर और अनुराग बसु के प्रोडक्शन हाउस 'शुरू प्रोडक्शन' की पहली फिल्म होगी। रणबीर के अपोजिट एक और हीरोइन के लिए पहले ही आलिया भट्ट का नाम तय माना जा रहा है।
इससे पहले अनुराग, रणबीर और प्रियंका ने बर्फी में एक साथ काम किया था। रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच स्क्रीन पर अच्छी कैमिस्ट्री है और अनुराग से भी उनके अच्छे संबंध है इसलिए इस रोल के लिए उन्हें वरीयता दी गई। हालांकि अनुराग और प्रियंका ने अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अनुराग जल्द ही प्रियंका को औपचारिक तौर पर साइन कर लेंगे

सूत्रों का कहना है कि अभी डेट्स को लेकर कुछ तय नहीं हो सका है क्योंकि प्रियंका इस साल बहुत बिजी हैं। अभी वह बॉक्सर मैरी कॉम पर बन रही अपनी फिल्म 'मैरीकॉम' की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके बार उन्हें दो फिल्मों के प्रमोशन में जुटना है। अगर अनुराग और प्रियंका के बीच डेट्स पर सहमति बन गई तो प्रियंका के इस जासूसी थ्रिलर में काम करने को लेकर और कोई रोड़ा नहीं है। रणबीर और प्रियंका 'अंजाना-अंजानी' फिल्म में भी साथ काम कर चुके हैं।

बताया जा रहा है कि जग्गा जासूस में रणबीर कपूर बिल्कुल अलग तरह के किरदार में नजर आएंगे। अपने करियर में उन्होंने ऐसा रोल कभी नहीं किया।

More from: Khabar
34900

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020