Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रवीना ने की बेघर कुत्तों को अपनाने की अपील

raveena-tandon-13092013
13 सितम्बर 2013
मुंबई|
पीपल फॉर द इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा) के कुत्तों को गोद लेने के अभियान 'पपी लव: एडॉप्ट, डोंट बाय' से जुड़ने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन ने लोगों से आग्रह किया है कि बेघर कुत्तों को गोद लें। 38 वर्षीया रवीना पांच बेघर कुत्तों को अपनाकर पहले ही एक उदाहरण पेश कर चुकी हैं। यही नहीं उनमें से दो के साथ वह पेटा के प्रचार अभियान में दिखाई दीं। 

गुरुवार को यहां अभियान के लांच के मौके पर उन्होंने कहा, "जब आप खरीदारी (कुत्तों या पिल्लों की) के लिए जाते हैं, उस समय आप उन नस्लों का प्रचार करते हैं जिनके पिल्ले उच्च गुणवत्ता के नहीं होते हैं। कभी-कभी आप उन विदेशी नस्लों का भी चयन कर लेते हैं जोकि हमारे देश के मौसम और वातावरण में ठीक नहीं बैठ पाती हैं।"

'पत्थर के फूल' और 'मोहरा' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वालीं रवीना ने आगे कहा, "इसलिए, मेरे लिए, इस मौसम (भारतीय) और वातावरण के आदी और आपके घर या क्षेत्र के रखवाले यह बेघर कुत्ते सर्वश्रेष्ठ हैं। इसलिए, उनकी देखभाल करें, लेकिन सही तरीके से।"
More from: Khabar
35199

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020