Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

देश में जल्द ही अस्तित्व खो देंगे रियलिटी शो : रणविजय

reality shows will loose his charm ranvijay

8 सितम्बर 2012


नई दिल्ली| वर्ष 2003 में एमटीवी के रियलिटी शो 'रोडीज' जीतकर शोहरत हासिल करने वाले रणविजय सिंह का कहना है कि देश में छोटे पर्दे पर आने वाले रियलिटी शो जल्द ही अपना अस्तित्व खो देंगे। रणविजय ने आईएएनएस को बताया, "मैं समझता हूं कि रियलिटी शो जल्द ही अपना अस्तित्व खो देंगे।" वह बीते नौ वर्षों से 'रोडीज' से जुड़े हुए हैं।


उन्होंने कहा, "यदि आप देखें तो पाएंगे कि पश्चिमी देशों में भी रियलिटी शो अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं। चार या पांच वर्ष पूर्व वहां रियलिटी शो सब कुछ हुआ करते थे, लेकिन अब वहां धारावाहिक छाए हुए हैं। हमारी दिक्कत यह है कि हमारे धारावाहिक अच्छे नहीं हैं।"


वीजे से अभिनेता बने 29 वर्षीय रणविजय हालांकि मानते हैं कि गायिकी और नृत्य से जुड़े टैलेंट शो भविष्य में बचे रह सकते हैं।


उन्होंने कहा, "गायिकी और नृत्य से जुड़े टैलेंट शो होंगे..प्रतिभा को देखना बहुत अच्छा है और लोगों की नर्तकों और गायकों के प्रति बदलती सोच को देखना भी अद्भुत है, इसके लिए हमें इन रियलिटी शो का धन्यावाद देना चाहिए।"


अपनी फिल्म परियोजना के बारे में रणविजय ने बताया कि वह नागेश कुकनूर की एक्शन फिल्म और एक अन्य रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने दोनों ही परियोजनाओं के बारे में चुप रहना पसंद किया।


 

More from: samanya
32702

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020