Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रितु रानी के हैट्रिक गोल की बदौलत भारत ने सिंगापुर को हराया

ritu rani hatrick goal helped india beat singapore

 
29 जून 2012

बैंकॉक।  कप्तान रितु रानी के हैट्रिक गोल की बदौलत भारतीय टीम ने छठे महिला जूनियर एशिया कप हॉकी चैम्पियनशिप में सिंगापुर को गुरुवार को 9-0 से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में भारत की लगातार यह दूसरी जीत है। रितु रानी की हैट्रिक के अलावा उप कप्तान पूनम रानी ने भी तीन गोल किए।

भारत ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 16-0 से हराया था। वंदना कटारिया ने मैच के छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के सहारे गोल का खाता खोला।

इसके सात मिनट बाद फॉरवर्ड अनुपा बार्ला ने मैदानी गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। पूनम ने मैच के 22वें मिनट में पेनल्टी कॉनर्र को गोल में बदला। हाफटाइम से कुछ समय पहले लिली चानू मायेंगाम ने मैदानी गोल कर भारत की बढ़त को 4-0 कर दिया।

पूनम ने 10 मिनट के भीतर दो और गोल कर भारत की बढ़त को 6-0 कर दिया। इसके बाद रितु रानी ने अंतिम के तीन गोल किए।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम को मैच में 15 पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसे वह छह को गोल में तब्दील कर पाया।

ग्रुप-'ए' के एक अन्य मैच में चीन ने श्रीलंका को 21-0 से हराया जबकि ग्रुप-'बी' में कोरिया ने पाकिस्तान को 19-0 से पराजित किया।

भारत का अगला मुकाबला सोमवार को चीन से है।


 

More from: Khel
31549

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020