Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

संगीत करियर पर है पैटिंसन का ध्यान!

robert-pattinson-22082013
22 अगस्त 2013
लास एंजेलिस|
हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन इन दिनों अपने संगीत करियर पर ज्यादा ही ध्यान दे रहे हैं। वह कई शीर्ष संगीत हस्तियों के साथ इन दिनों काम कर रहे हैं। वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट काम' के अनुसार एक सूत्र ने बताया, "पैटिंसन इन दिनों बहुत सारा समय संगीत के लिए देते हैं। यह सिर्फ समय मिलने की बात है।"

सूत्र ने कहा, "वह बेहद प्रतिभावान हैं और उनमें संगीत के लिए जुनून है। वह बेहद सौम्य और गहरी सोच वाले इंसान हैं और संगीत में उनकी ये खूबियां बेहतर तरीके से प्रदर्शित होती हैं।"

पैटिंसन इन दिनों संगीत के अलावा अपने करीबी दोस्तों के साथ वक्त बिताने और मौज-मस्ती में भी व्यस्त हैं। खबर है कि पूर्व महिला मित्र क्रिस्टीन स्टीवर्ट से दूर जाने के लिए उन्होंने घर बदलने का निश्चय किया है और जल्द ही नई जगह रहने के लिए जाने वाले हैं।
More from: samanya
34989

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020