Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सगाई से खुश हैं रॉबिन

robin-wright-hollywood-14012014
14 जनवरी 2014
लॉस एंजेलिस|
अभिनेत्री रॉबिन राइट, 'लोन सरवाइवर' हस्ती बेन फोस्टर के साथ सगाई करके खुश और संतुष्ट हैं। 10 जनवरी को यहां डायने वॉन फुस्टेनबर्ग के 'जर्नी ऑफ अ ड्रेस' प्रदर्शनी में उन्होंने सगाई की अंगूठी दिखाकर अपनी सगाई की पुष्टि की।

'पीपल डॉट कॉम' द्वारा सगाई और शादी की योजना के बारे में पूछे जाने पर रॉबिन ने कहा, "यह अभी नया है। हम अभी भी इस बारे में बात कर रहे हैं कि यह कब, कहां, कैसे हो, लेकिन मैं बहुत खुश हूं।"

रविवार को यहां 71वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में 47 वर्षीय इस अभिनेत्री ने टीवी नाटक श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला कलाकार का खिताब जीता है। उन्हें यह पुरस्कार 'हाउस ऑफ कार्ड्स' में उनके किरदार के लिए मिला है।

पुरस्कार को लेकर उन्होंने कहा, "मैं अभी भी हैरान हूं। मुझे नहीं पता है कि असल में हो क्या रहा है।"
More from: samanya
36060

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020