Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राजा को मिली रानी, भूटान नरेश ने रचाई शादी

bhutan royal wedding

13 अक्टूबर 2011

थिंपू। भूटान के राजा और दुनिया के सबसे युवा युवराज जिग्मे खेशर वांगचुक ने गुरुवार की सुबह अपनी प्रेमिका जेटसन पेमा से शादी रचा ली। ये शादी भूटान की राजधानी थिंपू से करीब 71 किलोमीटर दूर पुंखा शहर में एक पौराणिक किले में संपन्न हुई। बौधिक मंत्रोच्चारण और विशेष प्रार्थना के बीच आज तड़के 4 बजे जिग्मे और पेमा एक दूसरे के हो गये।

भूटान में इस शादी को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह था। इसलिए इस शाहाी शादी का सीधा प्रसारण वहां के राष्ट्रीय चैनल पर दिखाया गया। भूटान की 7 लाख की आबाद ने टेलिविज़न पर इस शादी के गवाह बन गये।

शादी के लिए शुभ मुहूर्त तड़के 4 बजे का निकला था। विवाह पूरी तरह से भूटानी बौद्ध परंपराओं के मुताबिक ही संपन्न हुआ। शुरूआत बौद्ध भिक्षुओं के मंत्रोच्चारण से विशेष प्रार्थन आरंभ हुआ। शादी भूटान के एक पौराणिक किले में हुआ। खराब मौसम के बावजूद शादी देखने के लिए यहां सुबह से बड़ संख्या में लोग जुटने लगे थे। हर कोई अपने राजा और रानी को विवाह के जोड़े में देखने के लिए आतुर था। विवाह के बाद नरेश अपनी नयी नवेली रानी के साथ जनता के सामने आये।

31 वर्षीय भूटान नरेश जिग्मे और 21 साल की पेमा एक दूसरे को बचपन से जानते थे। नरेश की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में हुई है जबकि पेमा की आरंभिक शिक्षा भारत और भूटान दोनों ही देशों से पूरी हुई है। पेमा एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता पायलट थे। इस समय पेमा लंदन के रेजेंट्स कॉलेज में पढ़ रही हैं।

पेमा 1999 को अपनी स्कूल की पढ़ाई के लिए भारत आयीं थी। उन्होंने 2 साल बंगाल के कलिंगपोंग में सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई किया। इसके बाद वे वापस थिंपू लौट गई। एक बार फिर पेमा 2006 में भारत लौटीं और हिमाचल प्रदेश के लॉरेंस स्कूल से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी कर लंदन चली गईं।

पेमा के स्कूल की शिक्षिका उन्हें आज भी एक हंसमुख और प्रतिभावान विद्यार्थी के तौर पर याद करती हैं।

 

More from: Rang-Rangili
25796

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020