Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रूस ने यूरोपीय संघ का प्रस्ताव खारिज किया

russia has rejected the proposed european union

16 दिसम्बर 2011

ब्रसेल्स ।  रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने गुरुवार को कहा कि स्टेट ड्यूमा के लिए नये सिरे से चुनाव कराए जाने सम्बंधी यूरोपीय संसद के किसी प्रस्ताव का कोई अर्थ नहीं है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, मेदवेदेव ने यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुएल बरासो और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष हरमन वान रोमपय के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे इस प्रस्ताव पर कुछ भी नहीं कहना है, क्योंकि चुनाव हमारा निजी मामला है। यूरोपीय संसद का उससे कुछ भी लेना-देना नहीं है। वे जो चाहें टिप्पणी कर सकते हैं। मैं उनके निर्णय पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, क्योंकि मेरे लिए उसका कोई अर्थ नहीं है।"

मेदवेदेव ने कहा कि रूस के संसदीय दलों ने यूरोपीय संसद के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे रूस के घरेलू मामलों में बेमतलब का हस्तक्षेप बताया है।

ज्ञात हो कि यूरोपीय संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर रूस की स्टेट ड्यूमा के लिए फिर से नया चुनाव कराने का आह्वान किया है।

यूरोपीय संघ का यह प्रस्ताव तब आया है, जब चार दिसम्बर को ड्यूमा के लिए हुए चुनाव में कथित धांधली को लेकर रूस में सार्वजनिक अशांति का वातावरण है। इस चुनाव में सत्ताधारी युनाइटेड रशिया पार्टी को संसद में दो-तिहाई बहुमत समाप्त हो गया। पार्टी किसी तरह बहुमत भर हासिल कर पाई है।

More from: Videsh
27518

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020