Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अंटार्कटिका में रूसी नौका लापता

russian boat missing in antarctica

7 अप्रैल 2012

मास्को |  रूस की एक पाल नौका अंटार्कटिक तट से लापता हो गयी है। दक्षिण और उत्तरी ध्रुवों की यात्रा पर निकली पाल नौका पर रूस एवं यूक्रेन के चार-चार नागरिक सवार थे। यह जानकारी इस अभियान के प्रवक्ता ने दी। नौवहन अधिकारी कई दिनों से स्कॉर्पियस नामक इस पाल नौका से सम्पर्क बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके हाथ असफलता हाथ लगी है।

स्कॉर्पियस पिछले वर्ष सितम्बर में काला सागर स्थित सेवस्तोपोल बंदरगाह से उत्तरी एवं दक्षिण ध्रुव की यात्रा के लिए रवाना हुई थी। गत तीन अप्रैल को तेज हवाओं के चलने के कारण एनवर्स आईलैंड पर स्थित अमेरिकी रिसर्च स्टेशन पर इस नौका का रुकना पड़ा था।

इसके चालक दल ने सम्पर्क टूटने से पहले बताया था कि वे अंटार्कटिका से 120 किमी उत्तर स्थित दक्षिण शेटलैंड की तरफ जा रहे हैं।

खोज अभियान की प्रवक्ता अन्ना सुबोतिना ने कहा, "नौवहन नियमों के अनुसार उन्हें एसओएस संकेत भेजना चाहिए ताकि हम बचाव कार्य चला सकें। चूंकि उन्होंने कोई संकेत नहीं भेजा है इसलिए आशा है कि उन्होंने समस्याओं का सामना अपने स्तर पर कर लिया है।"

More from: Videsh
30386

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020