Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सचिन, सहवाग ने बांटी विश्व कप जीतने की खुशी

sachin, sehwag, world cup, sachin and sehwag shared the joy of winning the world cup

2 अप्रैल 2012

नई दिल्ली |  क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीतने के पहले वर्षगांठ के मौके पर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों ने ट्विटर के माध्यम से जीत की खुशी अपने प्रशंसकों से साझा की।

सचिन, जिनके लिए क्रिकेट विश्व कप जीतना बचपन का सपना था, को विश्वास नहीं हो रहा है कि 28 वर्षो के लम्बे इंतजार के बाद विश्व कप का ताज हासिल करने को 12 महीने गुजर गए हैं।

सचिन ने ट्वीट किया, "समय बीतता है, लेकिन यादें रह जाती हैं। क्या दिन था वो!!! 02-04-2011।"

गत वर्ष दो अप्रैल को भरत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को पराजित कर 28 सालों का सूखा खत्म करते हुए विश्व क्रिकेट का शहंशाह बना। भारतीय टीम ने इस जीत को सचिन तेंदुलकर को समर्पित किया। सचिन जीत की खुशी में अपने आंसू नहीं रोक पाए थे।

भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी इस दिन को याद करते हुए सभी साथी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, "विश्वास नहीं हो रहा है कि विश्व चैम्पियन बनने के बाद एक साल गुजर गए। हर किसी ने इस सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाई। सभी प्रशंसकों को धन्यवाद।"

उन्होंने आगे लिखा, "सभी साथी खिलाड़ियों को मैं गले से लगाता हूं। भरतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को विशेष धन्यवाद, क्योंकि हमारी जरूरतों के प्रति वह संवेदनशील बनी रही और हर वह चीज उपलब्ध कराई जिसकी हमें जरूरत थी।"

सुरेश रैना ने ट्वीट किया, "वह क्या क्षण था। यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन था।"

More from: Khel
30261

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020