Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सलीम को किशोर कुमार सम्मान

salim khan honor


14 अक्टूबर 2012

खण्डवा। मशहूर फिल्म पटकथा लेखक सलीम खान को वर्ष 2011-12 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें मध्य प्रदेश के खंडवा में आयोजित एक समारोह में संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र, दो लाख रुपए का चेक और शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि अगले वर्ष से किशोर कुमार सम्मान में गायन क्षेत्र को भी शामिल किया जाएगा। अभी यह सम्मान निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के लिए दिया जाता था।

उन्होंने कहा कि जुलाई 2013 से खण्डवा में संगीत महाविद्यालय शुरू हो जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार खण्डवा में दादा मुनि के नाम से फिल्म समारोह का आयोजन भी करेगी।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सलीम ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि इसकी अहमियत आज भी बरकरार है।

इस अवसर पर पाश्र्व गायक उदित नारायण एण्ड ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति दी और किशोर कुमार के गीतों से उनकी यादों का ताजा किया। कार्यक्रम में सलीम के साथ उनकी पत्नी एवं बीते दौर की प्रसिद्घ अभिनेत्री हेलन भी शामिल हुई।

More from: samanya
33379

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020