Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिल्म के प्रचार के सिलसिले में भारत आएंगे रुश्दी

salmaan rushdi come in india for flim promotion

 19 जनवरी 2013

नई दिल्ली।  विवादित लेखक सलमान रुश्दी बुकर पुरस्कार से सम्मानित उनके उपन्यास 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' पर फिल्म निर्माता दीपा मेहता द्वारा इसी नाम से बनाई गई फिल्म के प्रचार के लिए भारत आएंगे। उनके मुताबिक उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है। इस फिल्म का प्रचार कार्यक्रम दक्षिणी दिल्ली के मॉल लैंडमार्क में 24 जनवरी को किया जाएगा।


रुश्दी ने अपने एक बयान में कहा, "लैंडमार्क जाने और अपनी किताब 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' पर बात करने को लेकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है जो मेरी एक मित्र दीपा द्वारा बनाया गया है।"


सलमान के भारत के अन्य शहर जाने की भी सम्भावना है। सुरक्षा कारणों की वजह से हालांकि इस बारे के में कोई खुलासा नहीं किया गया है।


रुश्दी आखिरी बार मार्च 2012 में भारत की यात्रा की थी और वह उनकी विवादित किताब 'द सैटेनिक वर्सेस' के ऊपर हो रहे विरोध की वजह से जयपुर साहित्य सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

 

More from: samanya
34383

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020