Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रभुदेवा की फिल्म में काम करेंगे सलमान

salmaan khan will do work in prabhueva movie

 
30 जनवरी 2013

मुम्बई।  बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने प्रभुदेवा की अगली फिल्म के लिए हामी भरी है। सलमान ने अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद प्रभुदेवा की फिल्म के लिए समय निकाला है। फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने बताया, "सलमान हमारे साथ एक फिल्म कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के अन्त तक शुरू की जाएगी। प्रभुदेवा फिल्म के निर्देशक हैं। हमें शूटिंग के लिए सलमान की तारीखें मिल गई हैं और हम शूटिंग शुरू कर सकते हैं।"


यह पूछे जाने पर कि क्या यह किसी फिल्म का रीमेक होगी, उन्होंने कहा, "मैं फिल्म के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता। यह रीमेक हो भी सकती है और नहीं भी हो सकती है। हम इस विषय पर अभी बात कर रहे हैं।"


कहा जा रहा है कि सलमान अनीस बज्मी की फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' में भी काम करने वाले हैं। इसके अलावा सूरज बड़जात्या की अनाम फिल्म में उनके होने की भी चर्चाएं हैं।


इस साल सलमान तीन बड़ी फिल्मों साजिद नाडियाडवाला की 'किक' सोहैल खान की 'मेंटल' और प्रभुदेवा की अगली अनाम फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं।

More from: Khabar
34453

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020