Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉडीगार्ड सलमान की बॉडी फिट, शाहरुख की दुआ रंग लाई !

salman khan operation success

1 सितंबर 2011

मुंबई। यह संयोग है कि दुश्मन का दर्जा पा चुके शाहरुख ने सलमान खान के जल्द ठीक होने की दुआ ही मांगी कि उनकी दुआ रंग लाई। ट्राइजेमिनल न्यूरोल्जिया नामक बीमारी से जूझ रहे सलमान का ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और बताया जा रहा है कि वे 15 दिन के भीतर शूटिंग करने की स्थिति में होंगे। सलमान के प्रशंसकों के बीच भी दुआओं का दौर जारी था और 31 अगस्त की रात उनके ऑपरेशन के बाद सभी के मन में यह जानने की बेकरारी थी कि आखिर ऑपरेशन कैसा रहा।

अमेरिका में चेहरी की मांसपेशी से जुड़ा सलमान खान का ऑपरेशन सफल रहा। गौरतलब है कि इस बीमारी की वजह से उनके चेहरे में दर्द होता था। यह ऑपरेशन पांच घंटे चला। सलमान बीते सोमवार को ही अपनी बीमारी का इलाज कराने अमेरिका चले गये। सलमान अपने दर्द से इस कदर परेशान थे कि वे फिल्म की रिलीज़ के लिए भी भारत में नहीं रूक सके।

ईद के मौके पर सलमान खान की बॉडीगार्ड फिल्म रिलीज हुई है। सलमान इस फिल्म के प्रचार में पूरी तरह नहीं जुट पाए और यह दायित्व करीना कपूर और सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने ज्यादा निभाया। इस बीच, एक दिन पहले शाहरुख ने सलमान की सलामती के लिए दुआ मांगी थी। शाहरुख को मालूम था कि सलमान की बीमारी कितनी गंभीर है। इसलिए शाहरुख अगर सलमान के इस कठिन दौर पर उनके साथ नहीं खड़े हो सकते तो क्या हुआ, बाजीगर ने इस दबंग के लिए दिल से दुआएं जरूर मांगी है।

शाहरूख ने कहा कि 'या खुदा, तू जल्द से जल्द सलमान के ठीक कर दे'।

फिलहाल, क्या सलमान खान और शाहरुख के बीच इस दुआ के बाद दोस्ती हो पाएगी। ये कहना जल्दीबाजी है। लेकिन, स्वस्थ होकर सलमान एक था टाइगर की शूटिंग करेंगे-यह पक्का है।

 

More from: samanya
24425

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020