Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फ्रेंच ओपन: सानिया-एलेना की जोड़ी फाइनल में

sania-elena-reached-womens-double-final-french-open

2 जून 2011     

पेरिस। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रूसी खिलाड़ी एलेना वेसनिना की जोड़ी चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिकी जोड़ी को हराकर फ्रेंच ओपन के महिला युगल मुकाबले के फाइनल में प्रवेश कर गई है।

सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय-रूसी खिलाड़ियों की इस जोड़ी ने यह मुकाबला 6-3, 2-6, 6-4 से जीता। एक घंटे 45 मिनट तक चले इस मुकाबले में सानिया और एलेना ने अमेरिका की लिएजेल ह्यूब्रेंड और लीसा रेमंड की जोड़ी को पराजित किया।

सानिया पहली बार ग्रैंड स्लैम के युगल मुकाबले के फाइनल में पहुंची हैं।

सानिया और एलेना का मुकाबला फाइनल में चेक जोड़ी आंद्रिया हालावाकोवा और ल्यूस हराडेका से होगा।


 

More from: Khel
21239

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020