Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सानिया को एकल रैंकिंग में सात पायदान फायदा

sania gain of sevan place in the single ranking

28 मई 2012
 
नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को विश्व वरीयता एकल रैंकिंग में सात पायदान का फायदा हुआ है जबकि सोमदेव देवबर्मन को एक स्थान का नुकसान हुआ है। महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ओर से सोमवार को जारी एकल रैंकिंग में सानिया 192वें से 185वें स्थान पर पहुंच गई हैं। युगल में सानिया एक पायदान के सुधार के साथ 11वें से 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ओर से जारी ताजा पुरुष एकल रैंकिंग में सोमदेव 232 से 233वें स्थान पर पहुंच गए हैं। युकी भाम्बरी 218वें स्थान पर बने हुए हैं।

पुरुष युगल रैंकिंग में लिएंडर पेस सातवें स्थान पर बने हुए हैं जबकि महेश भूपति 13वें स्थान पर हैं। रोहन बोपन्ना (12वें) की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

युगल टीम रैंकिंग में पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक की जोड़ी को एक स्थान का नुकसान हुआ है। भारत और चेक गणराज्य की जोड़ी दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस वर्ग में भूपति और बोपन्ना की जोड़ी सातवें स्थान पर है।


 

More from: Khel
30920

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020