Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

संजय दत्त पैरोल पर रिहा

sanjay-dutt-bollywood-21122013
21 दिसम्बर 2013
पुणे|
फिल्म अभिनेता संजय दत्त को अपनी बीमार पत्नी मान्यता की देखरेख के लिए एक महीने के पैरोल पर शनिवार को रिहा कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। दत्त (54 वर्ष) यरवदा केंद्रीय कारागार से निकलकर मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं।

उन्होंने इस महीने के शुरू में पुणे के डिविजनल कमिश्नर से पैरोल की मांग की थी।

महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र नागपुर में शुक्रवार को समाप्त होने के एक दिन बाद अभिनेता को पैराल पर रिहा किया गया। यह एक विवादास्पद मुद्दा बन गया था, क्योंकि अधिकांश पार्टियां इसका विरोध कर रही थीं।

पिछले तीन महीनों में यह दूसरा मौका है, जब संजय दत्त को पैरोल पर छोड़ा गया है।

उनको एक अक्टूबर को 15 दिनों के लिए पैरोल पर छोड़ा गया था, जिसे बाद में 15 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया। वह 30 अक्टूबर को वापस जेल लौटे आए थे।
More from: Khabar
35892

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020