Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

साइंस फिक्शन फिल्म पर काम करेंगे संजय पूरन सिंह

sanjay puran singh will work on science fiction


3 सितम्बर 2012

मुम्बई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'लाहौर' के मशहूर फिल्म निर्माता संजय पूरन सिंह चौहान अक्टूबर 2013 में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। यह एक साइंस फिक्शन (साइ-फाई) फिल्म होगी। चौहान ने बताया, "मैं एक साइ-फाई फिल्म बना रहा हूं। इसकी शूटिंग अक्टूबर 2013 में शुरू हो जाएगी।"


संजय का कहना है कि अभी फिल्म को शीर्षक नहीं दिया गया है और यह उनकी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिस पर बहुत शोध कार्य किया गया है।


उन्होंने कहा, "इस पटकथा को लिखने में मुझे लगभग दो वर्षो का समय लगा। इस फिल्म के लिए काफी शोध कार्य किया जा चुका है। हॉलीवुड के बहुत से तकनीशियन भी इस परियोजना से जुड़े हुए हैं।"


वर्ष 2010 में आई 'लाहौर' संजय के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। उनके अपनी फिल्म के लिए कई अंतर्राष्ट्रीय नामों जैसे वेन शार्प और फिल्म 'हल्क' के छायाकार फ्रेडरिक एल्म्स के साथ कथित तौर पर काम करने की बात कही जा रही है।


फिल्म के कलाकारों के नाम अभी गुप्त रखे गए हैं।

 

More from: samanya
32596

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020