Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'सत्यमेव जयते' से प्रभावित सरपंच चलाएगा मुहिम

sarpanch affected by the satyamev jayate will run campagin

25 मई 2012
 
जयपुर। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' ने राजस्थान के एक गांव के सरपंच को खासा प्रभावित किया है। सरपंच ने भ्रूण की पहचान और कन्या का गर्भपात कराने वाले परिवारों एवं महिलाओं के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने की ठानी है। बुडानिया गांव के सरपंच रणधीर सिंह ने मीडिया को को बताया, "शेखावती क्षेत्र के झुनझुनु, चुरू एवं सीकर जिलों में अवैध लिंग निर्धारण का काम जोरों पर है।"

राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित सरपंच के गांव की आबादी करीब 5000 है।

रणधीर सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं पर नजर रखने के लिए छह सदस्यीय एक समिति बनाई गई है।

उन्होंने कहा, "टेलीविजन पर कन्या भ्रूणहत्या पर आमिर खान के कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' को देखने के बाद मैंने महसूस किया कि राजस्थान में जागरूकता ज्यादा नहीं है।"

सिंह ने बताया कि लड़कियों को बचाने के लिए ग्रामीण स्तर पर कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि कोई महिला अवैध लिंग निर्धारण और कन्या का गर्भपात कराने में शामिल पाई जाती है तो उसके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

 

More from: Media
30879

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020