Sports RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सेरेना का खेल बेहतर था : अजारेंका

serena had a better game said by azarenka

14 मई 2012 

मेड्रिड। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बेलारूस की महिला खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका ने मेड्रिड ओपन मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हारने के बाद कहा कि सेरेना विलियम्स का खेल उनसे बेहतर था। रविवार को खेले गए एकल स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में अमेरिका की अनुभवी खिलाड़ी सेरेना ने अजारेंका को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हरा दिया। इस मुकाबले को जीतने के लिए सेरेना को 64 मिनट तक कोर्ट में पसीना बहाना पड़ा।

अजारेंका की सेरेना के हाथों आठ मैचों में यह सातवीं हार थी। हार के बाद अजारेंका ने कहा, "सेरेना आज मुझसे बेहतर खेलीं। उन्होंने मुझसे कहीं अधिक अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मैं इस हार को सकारात्मक रूप से ले रही हूं।"

उल्लेखनीय है कि मौजूदा सत्र में अजारेंका की यह तीसरी हार है। बकौल अजारेंका, "यह समय आपके लिए यह देखने का है कि आप कैसे बेहतर कर सकते हैं।"

 

More from: Sports
30730

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020