Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नेपाल में फर्जी पासपोर्ट के साथ 17 भारतीय गिरफ्तार

fake passport ,nepal, indian, seventeen indians arrested with fake passport in nepal
31 मार्च 2012
काठमांडू |  नेपाल में फर्जी पासपोर्ट के साथ 17 भारतीयों समेत 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय समाचार पत्र 'रिपब्लिक डेली' के हवाले से शनिवार को बताया कि आव्रजन विभाग ने पिछले दो महीनों में 118 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विभाग से मिली सूचना के अनुसार जनवरी में 11 भारतीयों सहित 67 लोगों को फर्जी पासपोर्ट रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। फरवरी में छह भारतीयों समेत 51 लोगों ऐसे ही मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में दो चीन एवं एक श्रीलंका का नागरिक है। इनमें से अधिकांशत: कुवैत एवं सऊदी अरब से वापस लौट रहे श्रमिक हैं।

आव्रजन विभाग के महानिदेशक सुधीर कुमार शाह ने कहा, "फर्जी पासपोर्ट इस्तेमाल करने का प्रचलन बढ़ रहा है। ऐसा करने वाले लोगों में अधिकतर निरक्षर होते हैं और उन्हें इस अपराध के दुष्परिणामों के विषय में नहीं मालूम होता।"

More from: Videsh
30207

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020