Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'दुश्मनी' में शाहिद ने करीना से ज्यादा प्रियंका को बताया हॉट?

shahid says priyanka is more sexy than kareena

5 सितंबर 2011

मुंबई। कभी इन दोनों के बीच एक रिश्ता हुआ करता था। रिश्ता प्यार का। इस अफसाने की सारी दुनिया में चर्चा थी। वजह यह कि दोनों की डंके की चोट पर स्वीकारा था। लेकिन, फिर अफसाने को दुनिया की नज़र लग गई। राहें जुदा हो गईं। इस कदर कि ' जब वी मैट' की अपार सफलता के बावजूद कोई बड़ा फिल्मकार उन्हें साथ साइन नहीं कर पाया। हालांकि, अटकलें बराबर लगती रहीं। लेकिन, अब इस जोड़ी के बदले मिजाज कैसे हैं, इसे शाहिद कपूर के ताजा बयान से समझा जा सकता है। शाहिद ने अपनी नयी फिल्म मौसम के प्रमोशन के दौरान यह कहने में भी हिचक नहीं दिखायी है कि प्रियंका चोपड़ा करीना कपूर से कहीं ज्यादा सेक्सी और हॉट हैं।

वैसे, शाहिद और प्रियंका के बीच भी मुहब्बत का अफसाना फिजाओं में खासा गूंजा है। तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा की अदाएं सबसे सेक्सी नज़र आती हैं। प्रियंका उन्हें सबसे ज्यादा हॉट भी दिखायी देती हैं। लेकिन, सवाल यह है कि उन्हें करीना से तुलना करने में हिचक क्यों नहीं हुई। क्या शाहिद अपनी दुश्मनी निकाल रहे हैं? फिल्मी पंडित इसे 'दुश्मनी' से जोड़ रहे हैं। शाहिद का बयान प्रियंका को दोबारा नजदीक लाने की कोशिश के रुप में भी देखा जा रहा है।

यह अलग बात है कि इस बयान का एक रिश्ता फिल्म के प्रमोशन से भी जुड़ता है। शाहिद के लिए मौसम का महत्व बहुत ज्यादा है। क्योंकि इस फिल्म को उनके पिता पंकज कपूर ने निर्देशित किया है। इस फिल्म की सफलता का पूरा दारोमदार शाहिद पर है, क्योंकि फिल्म में कोई दूसरा बड़ा अभिनेता नहीं है और हीरोइन सोनम कपूर हैं, जिनकी अभी तक कोई फिल्म नहीं चली है।

 

 

 


 

More from: samanya
24592

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020