Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शकीरा बनने वाली हैं मां

shakira is pregant
 

20 सितम्बर 2012


मियामी। पॉप गायिका शकीरा जल्द ही मां बनने वाली है और शकीरा इस बात से बेहद खुश है स्पेन के फुटबाल खिलाड़ी गेरार्ड पिक्यू के और शकीरा की यह पहली संतान है। इसकी वजह से उन्होंने अपने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार शकीरा ने अपने वेब पेज पर लिखा, "आपमें से कुछ लोगों को मालूम है कि मैं और गेरार्ड अपने पहले बच्चे के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!"


उन्होंने कहा, "हमने अपने जीवन के इन खास पलों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है और हमने अगले कुछ दिनों के लिए पूर्व निर्धारित प्रचार गतिविधियों को स्थगित करने का मन बनाया है।"


गत छह सितम्बर को शकीरा ने अपने पिता के साथ गीत गाते हुए अपना एक वीडियो भी प्रदर्शित किया था।


 

More from: samanya
32933

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020