Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शारापोवा ने लिसिकी की प्रशंसा की

sharapova admired liscki

3 जुलाई 2012

लंदन।  विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त रूसी महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन चैम्पियनशिप के चौथे दौर में हारने के बाद विपक्षी खिलाड़ी सबिने लिसिकी की जमकर प्रशंसा की हैं।

सोमवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के चौथे दौर के मुकाबले में 15वीं वरीयता प्राप्त जर्मनी की लिसिकी ने हाल में फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम जीतने वाली शारापोवा को हराकर उन्हें इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप से बाहर कर दिया।

महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक शारापोवा ने कहा, "लिसिकी आज बहुत अच्छा खेलीं। इस मुकाबले में मेरे पास कई मौके आए लेकिन उन्होंने इसे विफल कर दिया। इसका सारा श्रेय विपक्षी खिलाड़ी को जाता है।"

उल्लेखनीय है कि क्वार्टर फाइनल में लिसिकी का सामना हमवतन अंगेलिक केरबर से होगा।


 

More from: Khel
31599

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020