Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शारापोवा बेहतरीन प्रतिद्वंद्वी हैं : लिसिकी

sharapova is the best competitor lisicki

 30 जून 2012

लंदन।  जर्मनी की महिला टेनिस खिलाड़ी सबिने लिसिकी ने विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्रापत रूस की मारिया शारापोवा को एक बेहतरीन प्रतिद्वंद्वी करार दिया है। वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन चैम्पियनशिप के चौथे दौर के एकल मुकाबले में लिसिकी का सामना शारापोवा से होगा। 15वीं वरीयता प्राप्त लिसिकी ने तीसरे दौर के मुकाबले में अमेरिका की स्लोआने स्टीफंस को 7-6(5), 1-6, 6-2 से पराजित किया जबकि शारापोवा ने चीनी ताइपे की सी सू-वेई को 6-1, 6-4 से शिकस्त दी।

महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक लिसिकी ने कहा, "मारिया एक बेहतरीन प्रतिद्वंद्वी हैं। वह प्रत्येक अंक के लिए लड़ती हैं। फ्रेंच ओपन जीतने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। वह चैम्पियन हैं और उन्होंने कई ग्रैंड स्लैम जीते हैं।"

उल्लेखनीय है कि शारापोवा और लिसिकी के बीच अब तक तीन बार भिड़ंत हुई है जिनमे तीनों बार शारापोवा ने बाजी मारी है। बकौल लिसिकी, "एक और बार उनके खिलाफ खेलना अच्छा है। मुझे चुनौती पसंद है। मेरी नजरें उस मुकाबले पर है।"

 

More from: Khel
31572

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020