Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नए विचारों पर काम करना संघर्ष से भरा होता है : शिरीष

shirish s movie joker will release on 31 aug


29 अगस्त 2012

मुम्बई।  'जान-ए-मन' जैसी संगीतमय फिल्म बना चुके शिरीष कुंदर ने अपनी आने वाली रोमांच से भरपूर फिल्म 'जोकर' में कुछ अलग करने की कोशिश की है और उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म ने उन्हें नई शैली का पता लगाने में भी मदद की है। कुंदर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "नए विचारों पर काम करने में सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि जब आप इसे बना रहे होते हैं, तो कोई भी आप पर विश्वास नहीं करता। पूरी प्रक्रिया संघर्ष से भरी होती है।"


उन्होंने कहा, " 'जोकर' को दर्शकों की स्वीकृति मेरे लिए नई शैली और ताजा कहानियों की खोज करना सम्भव कर देगी। मैं हर फिल्म के साथ नई शैली का प्रयास करूंगा।"


शुक्रवार को रिलीज हो रही इस फिल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

More from: samanya
32531

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020