Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रभुदेवा के साथ काम करेंगी श्रीदेवी!

shree-devi-kapoor-10082013
10 अगस्त 2013
मुंबई|
अभिनेत्री श्रीदेवी इन दिनों एक फिल्म की कहानी पढ़ने में व्यस्त हैं। यदि उन्हें फिल्म पसंद आती है, तो वह निर्देशक-कोरियोग्राफर प्रभुदेवा के साथ काम करेंगी। एक कार्यक्रम के दौरान श्रीदेवी से यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रभुदेवा के साथ फिल्म में काम कर रही हैं, उन्होंने कहा, "इस समय मैं कई सारी फिल्मों की कहानियां सुन रही हूं। प्रभुदेवा हमेशा से मेरे पसंदीदा नर्तक, अभिनेता और कोरियोग्राफर रहे हैं। यदि मौका मिला तो मैं उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगी।"

श्रीदेवी ने 15 सालों के लंबे अंतराल के बाद पिछले साल फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से फिल्मों में वापसी की। लेकिन अब तक उनकी अगली किसी फिल्म में काम करने की खबर नहीं आई है।

प्रभुदेवा और श्रीदेवी को इस साल इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडेमी (आइफा) अवार्ड्स में साथ नृत्य करते देखा गया था।
More from: Khabar
34932

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020