Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सियाचिन पर साहसी पहल करे भारत : खार

  
8 मई 2012

लाहौर। पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा है कि सियाचिन को लेकर जारी विवाद के समाधान के लिए भारत को साहसपूर्ण पहल करनी चाहिए। सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचाई वाला युद्ध क्षेत्र है। समाचार पत्र 'डॉन' में जारी रपट के अनुसार, खार ने कहा है कि पाकिस्तान मानता है कि भारत के साथ सभी लम्बित मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है।

पाकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर गए भारतीय व्यापारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब में खार ने लाहौर में कहा कि इस्लामाबाद 1989 से ही सियाचिन विवाद को हल करना चाह रहा है।

खार ने कहा, "पाकिस्तान आज भी अपने रुख पर कायम है और हम भारत से भी चाहते हैं कि वह इस सम्बंध में एक साहसपूर्ण पहल करे।"

खार ने आगे कहा, "भारत और पाकिस्तान सियाचिन विवाद को सुलझाने के लिए मिले 23 वर्षो से अधिक समय गवां चुके हैं। सियाचिन में हाल में हुआ हादसा स्पष्ट जनहानि की स्थिति की एक कड़वी और पीड़ादायक चेतावनी है।"

ज्ञात हो कि पिछले महीने ग्यारी सैन्य ठिकाने पर हुए एक भारी हिमस्खन में लगभग 140 पाकिस्तानी सैनिक दफन हो गए थे।

इस घटना के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख अशफाक परवेज कयानी ने बयान दिया था कि इस्लामाबाद सियाचिन को सैन्य मुक्त करने के लिए भारत के साथ बातचीत को तैयार है।

 

More from: Videsh
30674

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020