Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेल सकते हैं सिल्वा

silva can play for pais st germaen

13 जून 2012

पेरिस। इटली के प्रमुख फुटबाल क्लब एसी मिलान ने इस बात की पुष्टि की है कि वह ब्राजील टीम के डिफेंडर थिआगो सिल्वा को लोन पर आधारित करार के तहत पेरिस भेजने के लिए बातचीत कर रहा है। एसी मिलान के प्रमुख एड्रियानो गिलियानी ने इस सम्बंध में पेरिस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के अधिकारियों से मुलाकात की है। एसी मिलान ने सिल्वा के बदले पांच करोड़ यूरो की मांग की है।

गिलियानी ने कहा कि अब तक करार पक्का नहीं हुआ है लेकिन दोनों क्लबों के बीच बातचीत सकारात्मक दौर में है।

वर्ष 2009 में एसी मिलान के साथ करार करने के बाद से सिल्वा अब तक कुल 92 मैच खेल चुके हैं।

सेंट जर्मेन ने बीते साल नए खिलाड़ियों के साथ करार के लिए यूरोप में सबसे अधिक रकम खर्च की थी। उसने इस मद पर 13 करोड़ डॉलर खर्च किए थे।


 

More from: Khel
31236

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020