Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यूरो कप से दूर हुए स्मालिंग

smaling far from euro cup

16 मई2012

लंदन। इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के डिफेंडर क्रिस स्मालिंग अगले महीने पोलैंड और यूक्रेन की संयुक्त मेजबानी में होने वाले यूरो कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेंगे। स्मालिंग के पेशेवर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने अपने बयान में कहा है कि स्मालिंग को गम्भीर चोट आई है। युनाइटेड के प्रबंधक सर एलेक्स फग्र्यूसन के मुताबिक स्मालिंग को यह चोट बीते सप्ताह ओल्ड ट्रेफर्ड में स्वांसी के खिलाफ हुए मैच के दौरान लगी थी।

फग्र्यूसन ने अपने बयान में कहा, "स्मालिंग को गम्भीर चोट लगी है। उनकी मांसपेशियों में चोट है और इस कारण वह यूरोपीयन चैम्पियनशिप में नहीं खेल सकेंगे। हम उनकी स्थिति का आकलन कर रहे हैं लेकिन अभी तक के संकेतो के मुताबिक उनका खेलना तय नहीं है।"


 

More from: Khel
30760

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020