Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रतीक ने मां के 58वें जन्मदिन पर केक काटा

smita-patil-bollywood-17102013
17 अक्टूबर 2013
मुंबई|
दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटील के सुपुत्र प्रतीक ने अपनी मां के 58वें जन्मदिवस पर एक गैर सरकारी संगठन में बच्चों के साथ केक काटा। प्रतीक ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "स्मिता के लिए सेव द चिल्ड्रेन नामक एनजीओ के मानसिक रूप से अक्षम व बधिर बच्चों संग एक केट काटा।"

इस युवा अभिनेता ने लिखा, "बच्चों संग स्मिता का 58वां जन्मदिवस मना रहा हूं। उनका नाम रोशन करूंगा। जन्मदिन मुबारक हो शोभायमान स्मिता।"

अभिनेत्री स्मिता पाटील 'अर्थ' और 'भूमिका' सरीखी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इस अभिनेत्री ने वर्ष 1986 में प्रसव की जटिलताओं की वजह से दम तोड़ दिया था। उस समय वह मात्र 31 वर्ष की थीं।

प्रतीक उनके अभिनेता पति राज बब्बर से हुई संतान हैं।
More from: Khabar
35404

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020