Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुम्बई चिड़ियाघर से सांप चोरी

snack-is-stolen-in-mumbai-zoo-05201129

29 मई 2011   

मुम्बई। मुम्बई चिड़ियाघर से 'रेड सैंड बोआ' सांप चोरी हो गया है। चिड़ियाघर के 150 वर्षो के इतिहास में चोरी की यह पहली घटना है।

चिड़ियाघर के एक अधिकारी के अनुसार शनिवार को पिंजरा खोलने के दौरान दो फुट लम्बे सांप को देखा गया था।

चिड़ियाघर के निदेशक अनिल अंजानकार ने बताया, "पिजड़े का ताला टूटा हुआ मिला और 'रेड सैंड बोआ' सांप गायब है। यह साफ तौर पर चोरी का मामला लगता है।"

इस सिलसिले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा दी गई है। अंजानकर ने बताया कि चिड़ियाघर के 150 साल के इतिहास में चोरी का यह पहला मामला है।

उन्होंने बताया, "चिड़ियाघर में 600 अन्य पशुओं के साथ 10 सांप हैं। इसमें पांच लम्बे अजगर और दो कोबरा हैं लेकिन वे किसी को परेशान नहीं करते।"

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि 'रेड सैंड बोआ' की मांग अधिक है क्योंकि माना जाता है कि यह छिपे खजाने का पता लगाने में मददगार साबित होता है। हालांकि ठाणे के वन्यजीव विशेषज्ञ अश्विन एम.ए. ने कहा, "रेड सैंड बोआ के बारे में यह धारणा बकवास है।"

देश का सबसे पुराना मुम्बई चिड़ियाघर 53 एकड़ के दायरे में फैला हुआ है।

 

 

More from: samanya
21112

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020