Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बर्फ में दबे सैनिकों के लिए खोदी जा रही सुरंग

siachen, soldiers buried in  snow for tunnel being dug

11 अप्रैल 2012

इस्लामाबाद |  सियाचीन ग्लेशियर में हुए हिमस्खलन के कारण पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में फंसे यहां के 139 सैनिकों व नागरिकों तक राहत एवं बचाव कार्य पहुंचाने के लिए दो सुरंग खोदी जा रही है। सियाचीन के गयारी सेक्टर में शनिवार सुबह हिमस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में पाकिस्तान सेना का शिविर आ गया।

समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के जवान करीब 80 फुट तक जमी बर्फ, कीचड़ और चट्टानों के बीच दबे सैन्य परिसर में फंसे हैं। उन तक पहुंचने के लिए राहतकर्मियों ने दो सुरंग बनाई है, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें वहां पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक बर्फबारी का अंदेशा जताया है।

More from: Videsh
30465

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020