Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोमदेव देवबर्मन की रैंकिंग में भारी गिरावट

somdev devbarman ranking

30 अप्रैल 2012

नई दिल्ली। कंधे की चोट से जूझ रहे भारत के सर्वोच्च वरीय एकल खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन को ताजा विश्व वरीयता एकल रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है वहीं सानिया मिर्जा एक पायदान ऊपर चढ़ने में सफल रही हैं। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा सोमवार को जारी एकल रैंकिंग में सोमदेव 38 पायदान फिसलकर 235वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सोमदेव ने जनवरी से अब तक कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है जिसका सीधा असर उनकी रैंकिंग पर हुआ है। सोमदेव की सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग 62 है जो उन्होंने पिछले वर्ष 25 जुलाई को हासिल की थी।

महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की जारी ताजा एकल रैंकिंग में सानिया 181वें से 180वें स्थान पर पहुंच गई हैं। युगल में सानिया आठवें स्थान पर काबिज हैं।

पुरुष युगल रैंकिंग में लिएंडर पेस सातवें जबकि महेश भूपति 15वें स्थान पर बरकरार हैं। रोहन बोपन्ना को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह 10वें से 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

युगल टीम रैंकिंग में पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक की जोड़ी शीर्ष पर कायम है जबकि भूपति और बोपन्ना की जोड़ी को एक स्थान का नुकसान हुआ है। भूपति और बोपन्ना छठे से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

More from: Khel
30604

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020