Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रेखा का किरदार निभाना चाहती हूं : सोनाक्षी

sonakshi-sinha-bollywood-14112013
14 नवंबर 2013
मुंबई|
'दंबग' और 'राउडी राठौड़' सरीखी फिल्मों से बॉलीवुड में मुकाम हासिल करने वालीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि वह 1988 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'खून भरी मांग' में दिग्गज अदाकारा रेखा द्वारा निभाया गया पात्र निभाना चाहती हैं। सोनाक्षी यह भी कहती हैं कि अब फिल्म का रीमेक बनाना अद्भुत होगा।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, "खून भरी मांग' में रेखा का किरदार एक ऐसा किरदार है जिसे मैं निभाना पसंद करूंगी। अब इसका रीमेक बनाना गजब होगा। यह ऐसा है जैसे एक लड़की बदला ले रही है और यह बिल्कुल गलत नहीं है।"

राकेश रोशन के निर्देशन में बनी 'खून भरी मांग' पति द्वारा उसे मारने की कोशिश करने का बदला लेने वाली पत्नी की कहानी है। फिल्म में कबीर बेदी और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अभिनय किया है।

सोनाक्षी ने कहा, "अगर मेरे पास यह भूमिका आई और मुझे लगा कि मैं इसे निभा पाऊंगी तो यकीनन ऐसा करना पसंद करूंगी। मेरे पिता ने नकारात्मक भूमिकाओं से शुरुआत की थी। मैं भी उसी तरह का कुछ करना चाहती हूं लेकिन पटकथा मुझे पसंद आनी चाहिए।"
More from: Khabar
35604

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020