Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमेरिका में सर्जरी कराने के बाद घर लौटी सोनिया

sonia gandhi back to delhi after surgery done in us

8 सितंबर 2011

दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार तड़के 3 बजे अमेरिका से इलाज कराने के बाद दिल्ली लौट आयीं। श्रीमति गांधी महीने भर के बाद दिल्ली लौटी हैं। चौंसठ वर्षीया सोनिया गांधी गत 2अगस्त को अपनी बीमारी का इलाज कराने अमेरिका गई थी। सूत्रों के मुताबिक सोनिया का स्वास्थ्य काफी बेहतर है।

पार्टी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि सोनिया तड़के तीन बजे दिल्ली पहुंच गईं। उन्होंने कहा, "वह सुबह तीन बजे दिल्ली पहुंचीं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है।"

सोनिया गांधी के भारत लौटने के बाद भी अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि सोनिया को आखिर कौन सी बीमारी है। पार्टी ने इस मसले पर सुरक्षा का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। लेकिन खबर है कि सोनिया अब पहले से काफी बेहतर हो चुकी हैं। डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उन्हें अमेरिका के अस्पताल से छुट्टी मिली है।

इलाज के लिए जाने से पहले उन्होंने पार्टी के रोजमर्रा के कामकाज के लिए एक चार सदस्यीय ग्रुप का गठन किया था, जिसमें ए. के. एंटनी, राहुल गांधी, अहमद पटेल और जनार्दन द्विवेदी थे।
 
माना जा रहा है कि सोनिया गांधी को बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें और आराम करने की सलाह दी गई है। लेकिन वर्तमान में कांग्रेस और केन्द्र सरकार जिस तरह से चौतफा संकट से घिरी हुई है उसमें सोनिया के लिए आराम करना मुम्किन नहीं होगा। अन्ना के आंदोलन को लेकर जनता पहले से ही केन्द्र सरकार के खिलाफ हो गई थी और अब बुधवार को हुए ब्लास्ट ने इनके गुस्से की आग में धी का काम किया है।

 

More from: samanya
24674

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020