4 अगस्त 2011
मास्को। युक्रेन में एक छोटे से निजी चिड़ियाघर के मालिक ने एक पिंजरे में गर्भवती शेरनी संग 35 दिन गुजारे। उन्होंने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की खातिर ऐसा किया।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक अलेक्सांद्र पाइलीशेंको ने वेब कैमरा, नहाने के इंतजाम व शौचालय के साथ शेरनी के पिंजरे में प्रवेश किया था। उनके इन नजारों को 'होमजू डॉट कॉम डॉट यूए' वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
वह नौ वर्षीया शेरनी कात्या की प्रसव में मदद करना चाहते थे। उन्होंने कहा, "कोई भी जानवर, यहां तक कि एक शिकारी को भी इस नाजुक समय में सुरक्षित महसूस करना चाहिए। कात्या लोगों के बीच रही है और वह हमें अपने शेरों के समूह का सदस्य समझती है।"
कात्या का साथी शेर सैमसन नजदीक के ही पिंजरे में रहता है।
अलेक्सांद्र के चिड़ियाघर में दो शेर, एक भालू और एक जंगली बिलाव रहते हैं। वह फ्लोरिडा वन्यजीव बचाव केंद्र के जेम्स जैब्लोन का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते थे। जेम्स ने एक पिंजरे में दो शेरों के साथ दो सप्ताह बिताए थे।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।