Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

श्रीलंका ने डोपिंग पर आजीवन प्रतिबंध की चेतावनी दी

srilanka warned lifetime ban on dooping

23 जून 2012

कोलम्बो। श्रीलंका के खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामागे ने अपने खिलाड़ियों को चेतावनी दी है है कि यदि कोई खिलाड़ी डोपिंग का दोषी पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें आजीवन प्रतिबंध भी शामिल है। अलुथगामागे ने शुक्रवार को कोच और चिकित्सा अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि यदि इनमें से कोई भी खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दवाएं लिखता है तो उसपर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, "खेल मंत्री ने महाधिवक्ता से कानूनी सलाह लेने के बाद खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थो का उपयोग करने से रोकने के लिए यह घोषणा की।

अलुथगामागे का कहना है कि जब से उन्होंने कार्यभार सम्भाला है उसके बाद से 23 राष्ट्रीय खिलाड़ियों पर डोपिंग का आरोप लगा है जिनमें 13 दोषी पाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि खेल मंत्रालय की ओर से यह घोषणा उस समय की गई है जब इस वर्ष सितम्बर में ट्वेंटी-20 विश्व कप और एशियाई यूथ खेलों (2017) दो बड़े टूर्नामेंट श्रीलंका में होने है।


 

More from: Videsh
31419

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020